back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA 2nd ODI: 358 रन बनाने के बाद भी हार गई टीम इंडिया, केएल राहुल ने खुद मानी बड़ी गलती

रायपुर वनडे में टीम इंडिया को मिली हार के बाद कप्तान केएल राहुल का दर्द साफ झलकता दिखा। उन्होंने माना कि टीम कई अहम जगहों पर चूक हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। रायपुर में खेले गए भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इसके बावजूद साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवर में 6 विकेट पर 362 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है और 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होने वाला तीसरा वनडे अब सीरीज का असली फाइनल बन गया है।

हार के बाद बोले केएल राहुल- “ओस ने बिगाड़ दिया सारा खेल”

मैच के बाद कप्तान केएल राहुल काफी निराश नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि दूसरी पारी में ओस की वजह से गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल हो गया था। गेंद गीली होने के कारण गेंदबाजों को ग्रिप नहीं मिल रही थी। राहुल ने कहा,“इतनी बड़ी हार को पचाना आसान नहीं है। टॉस हमारे लिए बहुत अहम था और मैं टॉस हारने की जिम्मेदारी खुद लेता हूं. ओस ने हमारी गेंदबाजी पूरी तरह मुश्किल कर दी.”केएल राहुल ने माना कि टीम इंडिया की फील्डिंग भी इस मैच में कमजोर रही. खासतौर पर यशस्वी जायसवाल ने एडेन मार्करम का अहम कैच छोड़ दिया, जिसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा. उसी जीवनदान के बाद मार्करम ने शानदार शतक जड़ दिया। इसके अलावा राहुल ने बताया कि निचले क्रम से भारत को 20-25 रन और मिलने चाहिए थे। अगर आखिरी के ओवरों में कुछ और रन जुड़ जाते, तो शायद नतीजा अलग हो सकता था।

विराट और गायकवाड़ की शतकीय पारियों की जमकर तारीफ

हार के बावजूद केएल राहुल ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर सराहना की. विराट कोहली ने 102 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 105 रन की शानदार पारी खेली। राहुल ने कहा, “विराट हमेशा की तरह क्लास दिखा रहे थे और ऋतुराज ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की. दोनों की पारियां देखने लायक थीं। साउथ अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 110 रन की शानदार पारी खेली. उनके साथ मैथ्यू ब्रीत्जके ने 68 रन जोड़े. इसके अलावा देवाल्ड ब्रेविस ने भी 54 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। इन तीन बल्लेबाजों की वजह से साउथ अफ्रीका सुरक्षित जीत दर्ज करने में सफल रहा। मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा काफी खुश नजर आए. उन्होंने कहा,“यह मुकाबला अविश्वसनीय था. भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इस तरह जीत हासिल करना आसान नहीं होता. मार्करम और ब्रीत्जके की साझेदारी शानदार रही. हम इस जीत से काफी आत्मविश्वास लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों के बीच हाई लेवल का मुकाबला चल रहा है, जो टीम को और मजबूत बनाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने का खुमार अभी उतरा भी नहीं था कि 28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...