back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

4 साल के बेटे को मारा, बैग में भरी लाश…. भागने की कोशिश में पकड़ी गई AI कंपनी की CEO

बेंगलुरु बेस्ड AI कंपनी की फाउंडर पर अपने चार साल के बेटे की हत्या का आरोप है। आरोपी महिला बच्चे की लाश को लेकर भागने की कोशिश में थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक बेंगलुरु बेस्ड AI कंपनी की CEO को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला का नाम सूचना सेठ बताया जा रहा है। सूचना पर आरोप है कि उसने गोवा के एक होटल में अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद सूचना सेठ गोवा से बेंगलुरु भाग रही थी, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि सूचना और उनके पति के रिश्ते ठीक नहीं थे, इसी वजह से उसने बेटे की हत्या कर दी।

ऐसे सामने आई 4 साल के बच्चे के हत्या की बात

सूचना ने शनिवार 6 जनवरी को होटल में चेकइन किया था और सोमवार 8 जनवरी को होटल से चेकआउट किया। चेकआउट के बाद जब होटल के कर्मचारी रूम की सफाई के लिए पहुंचे तो उन्हें कमरे में खून के धब्बे मिले। इससे कर्मचारियों को शक हुआ। इसके बाद होटल वालों ने पुलिस को सूचना दी।

आरोप है कि सूचना ने हत्या के बाद अपने बेटे का शव बैग में पैक किया। होटल से कैब बुक करके वो गोवा से बेंगलुरु भाग रही थी। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की। महिला जिस कैब से निकली थी, उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और कर्नाटक के चित्रदुर्ग से महिला को गिरफ्तार किया गया।

शुरुआती पूछताछ में सूचना ने बताया कि उसका बेटा किसी रिश्तेदार के यहां है। उस रिश्तेदार को फोन करने पर सूचना का झूठ पकड़ा गया। इसके बाद सूचना के सामान की जांच की गई तो बच्चे का शव बैग में ही मिला।

कौन है सूचना सेठ?

सूचना की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह एथिक्स एक्सपर्ट और डेटा साइंटिस्ट है। वो बेंगलुरु बेस्ड कंपनी ‘द माइंडफुल AI लैब’ की फाउंडर है। इसके साथ ही सूचना के नाम पर टेक्स्ट माइनिंग और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसिसिंग में एक पेटेंट भी है।

रफ्तार की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...