back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेदखली के विरोध में चेन्नई के शख्स ने खुद को आग लगाई, हालत गंभीर

चेन्नई, 8 मई (आईएएनएस)। चेन्नई के गोविंदस्वामी नगर में सोमवार को मामले की सुनवाई होने के बावजूद एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने बेदखली के विरोध में रविवार को खुद को आग लगा ली। किलपौक जनरल अस्पताल में इलाज करा रहे कन्नैयन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बकिंघम नहर के पास गोविंदस्वामी नगर के निवासी तमिलनाडु जल संसाधन विभाग के खिलाफ जम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे उसी दौरान शख्स ने आत्मदाह का प्रयास किया। कन्नैयन द्वारा खुद को आग लगाने के बाद, स्थानीय लोगों और अधिकारियों के बीच हाथापाई हुई और बेदखली को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। कई निवासी गोविंदस्वामी नगर में यहां से जाने के लिए तैयार हैं बशर्ते उन्हें वैकल्पिक आवास दिया जाय। बेदखल किए गए कई निवासी ग्रीनवेज रेलवे स्टेशन परिसर में तब तक रह रहे हैं, जब तक उन्हें वैकल्पिक आवास नहीं मिल जाता। तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि एक बड़ा व्यवसायी, जिसके पास काफी जमीन है, इस कदम के पीछे था और उसे सुप्रीम कोर्ट से एक आदेश मिला था, जिसे निवासियों ने चुनौती दी थी। सोमवार को सुनवाई निर्धारित है। –आईएएनएस एचके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories