back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य प्रदेश के नीमच में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल, 21 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक 65 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति की कथित तौर पर दूसरे समुदाय से होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक एक बुजुर्ग व्यक्ति को बेरहमी से पीटता दिख रहा है। आधार कार्ड नहीं दिखाने पर बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान रतलाम के सरसी गांव के भंवरलाल जैन के रूप में हुई है, जो गुरुवार को मनासा में मृत पाये गये। पुलिस ने बताया कि भंवरलाल जैन 18 मई को अपने परिवार के साथ चित्तौड़गढ़ गये थे। बाद में वह लापता हो गये। शुक्रवार को नीमच जिले के मनासा में उनका शव मिला। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मनासा पुलिस स्टेशन के एसएचओ के.एल. डांगी ने कहा, गुरुवार को हमें पीड़ित का शव मिला। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें जारी होने के बाद, रतलाम के उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी पहचान भंवरलाल जैन के रूप में की। वीडियो में मनासा के बीजेपी पार्षद के पति दिनेश कुशवाहा कथित तौर पर जैन से आधार कार्ड की मांग करते हुए पिटाई कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वह मुस्लिम हैं। शनिवार को आईपीसी की धारा 304 (लापरवाही से मौत) और 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। नीमच के एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी दिनेश कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। खासकर, नीमच में पिछले रविवार को पुरानी कचेरी इलाके में एक मुस्लिम मंदिर के पास हिंदू कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास करने के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को मूर्ति को जब्त कर लिया था। इस घटना के बाद सियासी उठापटक भी तेज हो गई। जिले में एक के बाद एक घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ये मध्य प्रदेश में आखिर हो क्या रहा है? सिवनी में आदिवासियों की पीट-पीटकर हत्या, गुना, महू, मंडला की घटनाएं और अब प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, जिनका नाम भंवरलाल जैन बताया जा रहा है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵