back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में आईपीएल जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान राहुल गर्ग (30), कुणाल गर्ग (30), संजीव कुमार (50), अशोक शर्मा (51), धर्मात्मा शर्मा (46) और कन्हैया (21) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी जिला) समीर शर्मा ने विवरण देते हुए कहा कि 15 मई को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आईपीएल क्रिकेट मैचों पर चंदर विहार, फेज- 3, निहाल विहार में जुआ गतिविधियां चल रही हैं और यदि समय पर छापेमारी की जाती है तो उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद पुलिस की टीम गठित की गई जिसने जांच की तो पाया कि उक्त क्षेत्र के एक भवन में जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद टीम ने उक्त परिसर में छापेमारी की जिसमें छह लोग लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए जुआ खेलते पाए गए। डीसीपी शर्मा ने कहा कि उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, तीन इंटरनेट राउटर, दो एलईडी टीवी, वॉयस रिकॉर्डर, कॉल मर्जर माइक्रोफोन, 74,740 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, जुए का रिकॉर्ड रखने वाली दो नोटबुक और जुआ उपकरण वाला एक सूटकेस, जिसमें पांच मोबाइल फोन हैं, जब्त किया है। पुलिस ने निहाल विहार थाने में जुआ अधिनियम की धारा 3, 4, 9 और 55 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच जारी है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵