back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना एमएलसी पर पुलिस को गाली देने और धमकाने का मामला दर्ज

हैदराबाद, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में पुलिस ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के खिलाफ एक पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर गाली देने और धमकाने का मामला दर्ज किया है। सर्कल इंस्पेक्टर राजेंद्र रेड्डी की शिकायत पर एमएलसी और पूर्व मंत्री पी. महेंद्र रेड्डी के खिलाफ तंदूर थाने में मामला दर्ज किया गया है। राजेंद्र रेड्डी ने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने से रोकने की कोशिश की। साथ ही, उनके साथ गाली-गलौच भी की। उन्हें धमकी भी दी। विकाराबाद के पुलिस अधीक्षक एन. कोटि रेड्डी ने कहा कि महेंद्र रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टीआरएस नेता पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फोन पर बातचीत का एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया गया। फोन करने वाले को महेंद्र रेड्डी बताया जा रहा है। क्लिप में सर्कल इंस्पेक्टर राजेंद्र रेड्डी को अपशब्द कहते हुए सुना जा सकता है। एमएलसी ने हाल ही में एक मंदिर के एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले उपद्रवियों के बारे में पुलिस अधिकारी से पूछताछ की थी। वह अधिकारी के स्पष्टीकरण से नाखुश थे। उन्होंने फोन पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही पुलिस वाले को कॉल रिकॉर्ड करने की चुनौती भी दी, यह कहते हुए कि इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने पुलिस पर अवैध रेत परिवहन में शामिल होने का भी आरोप लगाया और उन्हें रंगे हाथों पकड़ने की धमकी दी। इस बीच महेंद्र रेड्डी ने पुलिस अधिकारी को गाली देने और धमकी देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि ऑडियो क्लिप में आवाज उनकी नहीं है। कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस द्वारा दर्ज मामले पर एमएलसी ने कहा कि वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵