back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के मथुरा में एक वाहन से टकराई कार, सात की मौत

मथुरा, 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक कार की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अतरिक्त पुलिस अधीक्षक मरक डेय सिंह ने बताया, कार सवार हरदोई संडीला से गौतमबुद्ध नगर एक शादी में जा रहे थे। यह हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइलस्टोन 68 पर हुआ। जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। कार सवार 9 लोगों में से एक बालक समेत सात की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बालक और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर सभी कार सवारों को काफी मशक्कत के बाद निकाल दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दी है। मृतकों में तीन महिला, एक बालक और तीन पुरुष शामिल हैं। एक बालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर है। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते काफी देर तक यातायात बाधित रहा। क्षतिग्रस्त कार को हटवा कर यातायात को सामान्य कराया गया है। –आईएएनएस विकेटी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵