back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्रिपुरा में बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने खुद को मारी गोली

अगरतला, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक डिप्टी कमांडेंट ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले लालू राम मीणा ने बुधवार रात धलाई जिला मुख्यालय के अंबासा के जवाहरनगर में 39 बटालियन बीएसएफ के गेट पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। 54 वर्षीय मीणा को तुरंत कुलई सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए कहा कि उन्होंने अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि मीणा धलाई जिले में एम. के. पारा बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात थे और उनके खिलाफ कुछ प्रतिकूल रिपोटरें के बाद उन्हें बटालियन कमांडेंट डॉ सुब्रत कुमार साहा से मिलने का निर्देश दिया गया था, लेकिन बटालियन प्रमुख से मिलने से पहले उन्होंने खुद को गोली मार ली। बीएसएफ अधिकारी की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और बीएसएफ अलग-अलग मामले की जांच कर रही है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵