back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी के सहारनपुर में गर्भवती महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सहारनपुर, 24 मई (आईएएनएस)। सहारनपुर में आठ माह की गर्भवती महिला का शव कब्र से निकाला है और हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता नौ दिन पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में एक मस्जिद में मृत पाई गई थी। कुतुबशेर क्षेत्र की एक मस्जिद के इमाम उस्मान हुसैन के रूप में चिह्न्ति आरोपी ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक अनुष्ठानों का उपयोग करके उसे पता चला कि उसकी पत्नी एक लड़की को जन्म देने वाली थी। उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी को गर्भपात कराने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने उसे मारने की साजिश रची। पीड़िता की मां को शक हुआ और उसने 20 मई को कुतुबशेर क्षेत्र के सहारनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने एसएसपी आकाश तोमर और जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह से संपर्क किया था और आरोप लगाया था कि उस्मान और उसके सहयोगियों ने तांत्रिक अनुष्ठानों का उपयोग करके उसकी बेटी की हत्या कर दी है, और मांग की थी कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए उसके दफन शव को निकाला जाए। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने तांत्रिक अनुष्ठान करना कबूल किया और 12 मई को, वह अपनी पत्नी को बालकनी में ले गया और कुछ तांत्रिक अनुष्ठान करते हुए उसे नीचे धकेल दिया। उसकी हत्या करने के बाद हुसैन ने शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। सहारनपुर के एसपी राजेश कुमार ने कहा कि हमने आरोपी को उसकी सास की शिकायत के आधार पर एक अस्पताल से गिरफ्तार किया। –आईएएनएस एमएसबी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵