back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में भाजपा विधायक के समर्थकों की बदसलूकी पर फूट-फूटकर रोया ट्रैफिक पुलिसकर्मी

उन्नाव (उत्तर प्रदेश), 18 मई (आईएएनएस)। एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने हूटर बजा रही एक कार को जब रोका, तो उसमें से निकले लोग उसके साथ बदतमीजी करने लगे और खुद को भाजपा नेता के समर्थक बताने लगे। खबरों के मुताबिक, बदतमीजी कर रहे कुछ लोग खुद को भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला का रिश्तेदार बता रहे थे। ट्रैफिक कांस्टेबल ने हूटर बजाने पर एक एसयूवी की तस्वीर लेने की कोशिश की, जिस पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था। कांस्टेबल को ऐसा करता देख कार सवारों को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे खूब खरी-खोटी सुना दी। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। वे ट्रैफिक कांस्टेबल को घसीटकर पास के पुलिस थाने ले गए, जहां इंस्पेक्टर के सामने ट्रैफिक पुलिसकर्मी फूट-फूट कर रोने लगा और पूरा मामला बयां किया। इस बीच अन्य पुलिसकर्मी बेबस, तमाशबीन बने रहे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, लेकिन कोई भी पुलिस अधिकारी इस घटना पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं था। –आईएएनएस पीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵