back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणवी गायिका की हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। हरियाणा की एक गायिका की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार सुबह दी। गायिका के शव की पहचान संगीता उर्फ दिव्या के रूप में हुई है, जिसे हरियाणा के महम में एक सड़क किनारे दफनाया गया। पुलिस अधिकारी शंकर चौधरी ने कहा कि, दोनों आरोपी ने महिला की हत्या की साजिश रची और उसे म्यूजिक वीडियो बनाने के बहाने बुलाया। अधिकारी ने कहा, एक आरोपी ने उसे दिल्ली से पिक किया, फिर साथ में नशा किया बाद में गायिका को मार डाला। बाद में दोनों आरोपियों ने उसे महम थाने के इलाके में सड़क किनारे दफना दिया। उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी भी आरोपी जोड़ी के साथ महम में है। हत्या के केस की शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों आरोपी 20 साल के हैं और मारी गई गायिका के दोस्त थे। वे हरियाणा की किसी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। दोनों को 21 मई को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मृतक संगीता के माता-पिता को सूचित किया गया जिसके बाद वे महम पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। –आईएएनएस पीटी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵