back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हथियार जब्त

गुरुग्राम, 13 मई (आईएएनएस)। गुरुग्राम शहर के सेक्टर 31 से बड़ी खबर सामने आई है, वहां पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही उनके पास से दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस बात की जानकारी शक्रवार को पुलिस ने दी है। पकड़ें गए आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ अम्मू और रोबिन सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की और अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराधियों को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसीपी ने कहा, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और बिश्नोई के इशारे पर अपराध करते थे। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तीन मामले पहले से ही दर्ज थे। –आईएएनएस पीटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵