back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले में आर्यन, अरबाज और मुनमुन को दी जमानत (लीड-2)

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एक बड़ी राहत देते हुए क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत दे दी है। आर्यन के अलावा हाईकोर्ट ने अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है, जिन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा एक क्रूज शिप पर चल रही रेव पार्टी के दौरान की गई छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। न्यायमूर्ति एन. डब्ल्यू. सांब्रे ने तीनों को जमानत दी। अदालत इस मामले में विस्तृत आदेश बाद में पारित करेगी। तीनों को सशर्त जमानत देते हुए न्यायमूर्ति सांब्रे ने ऑपरेटिव ऑर्डर पारित किया और विस्तृत आदेश शुक्रवार को आने की उम्मीद है। एक बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि खान, मर्चेंट और धमेचा अदालत के आदेश प्राप्त होने तक जेलों से बाहर नहीं निकलेंगे। तीनों आरोपी – पांच अन्य के साथ – को 2 अक्टूबर को हिरासत में लिया गया था, जब एनसीबी ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर कथित रेव पार्टी के दौरान छापेमारी की थी। अगले दिन (3 अक्टूबर) उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और यह आरोपी पिछले 27 दिनों से अपने घरों से दूर हैं। चूंकि आर्यन बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख के बेटे हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही यह मामला राष्ट्रीय स्तर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बाद में, जांच के दौरान, एनसीबी ने 12 और लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से कुछ को विशेष एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिल गई थी। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

The show ‘Rise and Fall’: सिर्फ शो का एंगल था धनश्री के साथ अरबाज का रिश्ता! खुद बोले सच्चाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । निक्की तंबोली के बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए, जहां उनकी और धनश्री की...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵