back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान! आपके पासवर्ड पर भी हो सकती है किसी की नजर, कैसे क्रिएट करें स्ट्रॉन्ग पासवर्ड, जानिए

अपने पासवर्ड से संबधित जानकारी को शेयर न करें। यह हैकिंग सबसे अधिक ऐप और सोशल मीडिया पर होता है। यहां पर अपनी जानकारी शेयर करने से बचें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल बढ़ते हैकिंग के दौर में हम सब चाहते हैं कि हमारा डेटा सुरक्षित रहे और हम हैकिंग से बचे रहें। आपकी इसी समस्या का हल हम लेकर आए हैं। अगर आप भी अपने पासवर्ड को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो देर मत कीजिए और फॉलो कीजिए हमारे बताए हुए यह टिप्स। 

मिक्स एन मैच- पासवर्ड ऐसा क्रिएट करें जिनमें अपरकेस और लोअर केस दोनों के शब्द हो। साथ ही आप @ और अंडरस्कोर का प्रयोग करके अपने पासवर्ड को यूनिक बना सकते हैं।

लंबे पासवर्ड- ऑजकल हम सब शॉर्टकट का रास्ता चुनना अधिक पसंद करते हैं। इसलिए सब चीज पर शॉर्ट में पूरी कर लेते हैं। आप भी ऐसा करते हैं तो सचेत रहें। विशेषकर पासवर्ड के संबंध में। अगर आप लंबे पासवर्ड रखेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे। इन्हे क्रैक करना मुश्किल होता है। 

यूनिकनेस- पासवर्ड हमेशा यूनिक रखने की कोशिश करें। सामान्य जगहों के नाम और कॉमन चीजों से दूर रहे। इसमें हमेशा क्रिएटिविटी रखें और उन्हें यूनिक बनाने का प्रयास करें।

 

रिपिटिशन से बचें- पासवर्ड में एक चीज को बार-बार दोहराने से बचें। इससे साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाता है। एक ही चीज को रिपीट करने से बचें। यह आसानी से याद हो जाते हैं। 

डबल करें सिक्योरिटी- यहां पर 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस में जाएं। पहले एक पासवर्ड बना लें फिर इसे सुरक्षित रखने के लिए दूसरा पासवर्ड भी बनाए। इससे आपका डेटा बिल्कुल सुरक्षित रहेगा और इसे ट्रेस करने का खतरा कम हो जाएगा।

पर्सनल जानकारी शेयर नहीं करें – जरुरी न होने पर कहीं पर भी अपनी पर्सनल जानकारी को शेयर नहीं करें। यह सबसे अधिक एप और सोशल मीडिया पर होता है। यहां पर अपनी जानकारी शेयर करने से बचें। कभी भी किसी अननोन लिंक पर क्लिक ना करें और जानकारी साझा नहीं करें। ये लोग आपको कई आकर्षक ऑफर देंगे लेकिन अपनी जानकारी इनके साथ साझा नहीं करें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

WhatsApp पर फर्जी E-Challan से साइबर ठगी, इंदौर में नया फ्रॉड, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका अपनाया है। इंदौर में ट्रैफिक ई-चालान के नाम पर लोगों को निशाना...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...