back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका के McDonald’s का हैमबर्गर खाकर दर्जनों लोग हुए बीमार, E.coli बना बीमारी का कारण, क्या है E.coli?

अमेरिका के McDonald's का हैमबर्गर खाकर दर्जनों लोग E.coli बीमारी का शिकार हो गए हैं। FDA और मैकडोनाल्ड मिकलर इंफेक्शन वाले पदार्थों की जांच कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अमोरिकी रोग नियंत्रण केंद्र ने मंगलवार को बताया कि McDonald’s के क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर से जुड़े ई.कोली (E.coli) इनफेक्शन के कारण अमेरिका में दर्जनों लोग बीमार हो गए हैं। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

एक सप्ताह में 163 लोग बीमार

मैकडोनाल्ड के सबसे लोकप्रिय मेनू आइटमों में से एक से जुड़े E. coli इनफेक्शन की वजह से 49 लोग बीमार हो गए हैं और 10 लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक सप्ताह में ही मैक्डोनाल्ड्स का सलाद खाने से बीमार होने वाले मामलों की संख्या 61 से बढ़कर 163 हो गई। 

FDA बीमार करने वाले इंग्रडीयंस की पहचान कर रही है

अमेरिका के 10 राज्यों में से ई. कोली इन्फेक्शन के मामले सामने नजर आ रहे हैं। FDA मैकडोनाल्ड के साथ मिलकर लोगो को बीमार करने वाले सलाद इंग्रडीयंस की पहचान करने और आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से उनका पता लगाने के लिए काम कर रहा है। इसी बीच 14 राज्यों में 3000 फास्ट फूड रेस्तराओं में सलाद बेचना बंद कर दिया है। 

ई. कोली कैसे होता है?  

एस्चेरिचिया कोली (ई. कोली) बैक्टीरिया आमतौर पर स्वस्थ लोगों और जानवरों की आंतों में रहते हैं। आप अगर दूषित पानी या भोजन का सेवन करते हैं तो ई. कोली के संपर्क में आ सकते हैं – खास तौर पर कच्ची सब्जियाँ और अधपका ग्राउंड बीफ खाने से। आमतौर पर एक हफ्ते के अंदर ई. कोली के संक्रमण से ठीक हो सकते हैं। मगर छोटे बच्चों और बड़े उम्र के लोगों में किडनी फेलियर के जानलेवा रूप विकसित होने का जोखिम अधिक होता है।

ई. कोली के लक्षण

लक्षण आमतौर पर बैक्टीरिया निगलने के 3-4 दिन बादसामने आते हैं। 

1. पेट में गंभीर ऐंठन 

2. दस्त, उल्टी या अक्सर खूनी उल्टी  

3. बुखार, सिरदर्द और शरीर मं दर्द 

4. फ्लू जैसे लक्षण भी हो सकते हैं

5. इन सबके अलावा गुर्दे की समस्याएं हो सकती हैं

ई. कोली से बचने के लिए क्या करें 

1. हाथों को अच्छे से धोया करें, पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आने पर भी हाथ अच्छे से धोए 

2. भोजन को उचित तापमान पर पकाएं और परोसें 

3. खीरे, गाजर, टमाटर और ब्रोकली, फूलगोभी जैसी सब्जियां कच्चा न खाएं 

4. सब्जियों को अच्छी तरह धोकर और छीलकर खाने से भी ई. कोली का खतरा नहीं है। 

5. डॉक्टरों का कहना है कि ई. कोली बैक्टीरिया फल-सब्जियों के ऊपर है न कि उनके भीतर  

Advertisementspot_img

Also Read:

मौसम बदलते ही बीमार न पड़ें! अपनाएं ये 3 हेल्थ टिप्स, रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है तो दोपहर में...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...