back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : बेकाबू ट्रक ने निकाह के रस्म अदायगी निभा रही महिलाओं को कुचला, 4 की मौत

छपरा, 26 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात निकाह की रस्म अदायगी के दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने आठ से ज्यादा महिलाओं को कुचल दिया, जिससे 4 महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक , मशरक-मलमलिया मुख्य पथ के दुमदुमा में शुक्रवार को देर रात निकाह की रस्म अदायगी के लिए घर और गांव के पुरुष सदस्य निकल गए थे, जबकि महिलाएं अन्य रस्म अदायगी में व्यस्त थी। इसी दौरान एक तेज गति से अनियंत्रित ट्रक कई महिलाओं को कुचलते हुए निकल गया। मशरक के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि इस घटना में 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 5 महिलाएं घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिए, लेकिन बाद में समझा बुझाकर उन्हें हटा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है तथा ट्रक के पता लगाने की कोशिश की जा रही है। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵