back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, 4 की मौत

छपरा, 22 नवम्बर (आईएएनएस) । बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने गड्ढे में पलट जाने से 4 युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया की 5 युवक सिहोरिया गांव से एक कार में सवार होकर एकमा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी क्रम में कार करही चंवर के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पानी से भरे 10 फीट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। बनियापुर के थाना प्रभारी किशोरी चौधरी ने सोमवार को बताया की इस दुर्घटना में 4 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी मृतक सिहोरियां गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। उन्होंने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। –आईएएनएस एमएनपी/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵