back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एबीवीपी का आरोप : क्लर्क को बना दिया सीयू का कुलसचिव

धर्मशाला, 10 अप्रैल (हि.स.) । हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चल रही क्रमिक भूख-हड़ताल भले ही बीते दिन गुरूवार को खत्म की गई है। लेकिन बावजूद इसके एबीवीपी कार्यकर्ताओं का सीयू के कुलसचिव के प्रति रवैया वैसा ही है। विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने शनिवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा सीयू को लेकर स्थानीय प्रशासन, प्रदेश और केंद्र सरकार ने हमेशा से ही नकारात्मक रवैया रखा है। इसी का परिणाम है कि आज दिन तक सीयू निर्माण नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि सीयू में अव्यवस्था का आलम इस तरह का है कि यहां एक क्लर्क को कुलसचिव के पद पर बिठा दिया है। अब एक क्लर्क को जब कुलसचिव की शक्तियां मिली हैं तो वह इनका दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह छात्रहित की अनदेखी का ही नतीजा है कि विद्यार्थी परिषद को आंदोलन की राह पर चलना पड़ा। सरकार व प्रशासन के खिलाफ परीक्षा के दौर में भी छात्र आंदोलन की राह पर उतरने को मजबूर हुए। अगर व्यवस्था सही होती तो एबीवीपी को आंदोलन करने का कोई शौक नहीं है। छात्र लगातार हक के लिए लड़ रहे थे। कई लोगों ने नकारात्मक बातें भी कहीं। आंदोलन करने वाले छात्र अपने घर की लड़ाई नहीं लड़ रहे थे, बल्कि छात्र एवं प्रदेश हित के लिए लड़ रहे थे। इसका असर यह रहा है कि सीयू परिसर में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगाया गया, कैंटीन बनाई गई। परिसर में बैठने के लिए बेंच लगाए गए। शोधार्थियों को पढ़ाई एवं शोध कार्य करने के लिए अलग से केबिन बनाए गए। कंप्यूटर और कैमरों की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा राजनीतिक दलों ने हर चुनाव में सीयू के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया है कि एक टीम आएगी और सीयू की स्थिति का आकलन करेगी। अगले तीन माह के भीतर प्रदेश सरकार से बातचीत कर जितने भी विवाद हैं, उन्हें दूर कर शिलान्यास किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल

Advertisementspot_img

Also Read:

JNU में आधी रात को मचा बवाल: ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच पथराव, कई छात्र हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच टकराव देखने को मिला।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵