back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : पुआल के ढेर में छिपाकर रखी बड़ी मात्रा में होमियोपैथी दवा बरामद, शराब बनाने में इस्तेमाल होने की आशंका

गोपालगंज, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी कानून को पालन करवाने को लेकर पुलिस जहां शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है, वही शराब तस्कर भी इसको लेकर नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। इस बीच, गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना इलाके से पुलिस ने शुक्रवार को भारी मात्रा में अल्कोहल युक्त होमियोपैथ की दवा बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि शराब तस्कर शराब बनाने में इसका इस्तेमाल करने को लेकर इसे छिपाकर रखे थे। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर महम्मदपुर पुलिस ने देवकुली गांव में छापेमारी के बाद पुआल में छिपाकर रखे बड़ी मात्रा में होमियोपैथी दवा बरामद की गई है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि यह दवा पश्चिम बंगाल या उत्तर प्रदेश से लाई गई हो सकती है। गोपालगंज (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संजीव कुमार ने बताया कि 500-500 एमएल की बोतल में रखी 11 कार्टन दवा बरामद की गयी है। एक कार्टन में 20 बोतल हैं। उन्होंने बताया कि बरामद दवा में 90 फीसदी अल्कोहल है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि इन दवाओं को शराब धंधेबाज देसी शराब बनाने के इस्तेमाल में करने के लिए मंगाया था। दवाओं की जांच के लिए पटना से औषधि नियंत्रण की टीम को बुलाया गया है। इस मामले में हालांकि किसी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि महम्मदपुर में बीते साल नवंबर माह में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गयी थी। इस दौरान पुलिस की छापेमारी में होमियोपैथ की थूजा-30 दवा बरामद की गयी थी, जिससे जहरीली शराब बनाने का खुलासा हुआ था। खजूरबानी जहरीली शराब मामले के बाद भी पुलिस ने होमियोपैथी दवा की बोतल बरामद की थी। –आईएएनएस एमएनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵