back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: आपसी विवाद में पति-पत्नी ने फंदे में झुलकर दे दी जान

मधुबनी, 21 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में एक दंपति ने एक ही फंदे में लटककर जान दे दी। आत्महत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, बेहटा गांव में पति-पत्नी ने एक कमरे में बंद होकर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी सात माह की गर्भवती बताई जाती है। बताया जाता है कि राजू प्रसाद यादव (22) की पिछले साल ही रानी (20) से शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक रविवार को तड़के किसी बात को लेकर देानों में विवाद हुआ और दोनों गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब यह घटना हुई तब घर पर कोई नहीं था। लड़के की मां और बहन उसी गांव में अपने दूसरे घर पर लड़के के पिता को खाना पहुंचाने गए थे। जब वहां से लोग वापस इस घर लौटे तब घर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद किसी तरह गेट खोलकर अंदर लोग गए दोनों को फंदे में लटका पाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खजौली के थाना प्रभारी अजीत प्रसाद सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतका की मां के बयान पर आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। –आईएएनएस एमएनपी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵