back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: होली के दौरान हमलावरों ने व्यक्ति पर फेंका तेजाब, पीड़ित की मौत

पटना, 19 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में होली के जश्न के बीच बिहार के नालंदा जिले में बदमाशों के एक समूह ने एक व्यक्ति पर तेजाब फेंक दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। नालंदा जिले के हिल्सा रेंज के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा, ये घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे नाधा गांव में हुई। पीड़ित की पहचान के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा, हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। हालांकि, वहां जमा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस का एक बड़ा दल गांव में डेरा डाले हुए है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी एक ही गांव के हैं, इसलिए स्थानीय लोगों ने उनके घरों पर हमला कर दिया। पुलिस ने संदिग्धों के परिजनों को भी सरेंडर करने के लिए मजबूर करने के लिए उन पर शिकंजा कसा है। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵