back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार: नालंदा जिले में अपराधियों ने 3 लोगों को मारी गोली, 1 महिला सहित 2 की मौत (लीड-1)

बिहारशरीफ, 19 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति के कथित तौर पर गला दबाकर हत्या करने के बाद तेजाब डालकर जला दिए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि होली के दिन यानी शनिवार को परबलपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एम महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, परबलपुर थाना क्षेत्र के अलामा गांव में बदमाशों ने दिनदहाडे तीन लोगों को गोली मार दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीण आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल राउत की पत्नी रेणु देवी और राजेंद्र राउत के रूप में की गई है, जबकि आशा देवी गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परबलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस प्रथम ²ष्टया इसे आपसी विवाद का मामला बता रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। इससे पहले शुक्रवार की शाम हिलसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को तेजाब डालकर जलाकर मार देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नदहा गांव निवासी विरेश राम (35) को शुक्रवार देर शाम कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए और आरोप है कि रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई तथा उसे तेजाब डालकर जला दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद शव को एक खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हत्या का आरोप दीपक सिंह पर लगाते हुए शव को उसके घर में रख दिया और घर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और पुलिस दल पर भी पथराव किया। इस घटना में कुछ पुलिस के भी घायल होने की खबर है। हिलसा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) कृष्ण मुरारी ने शनिवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पूरे घटना पर नजर बनाए हुए है। बताया जाता है कि घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। मृतक पटना में ठेला चलाकर जीविकोपार्जन करता था और होली में घर आया था। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...