back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market Opening: एक दिन की उछाल के बाद फिर गिरावट के साथ खुला बाजार, ये शेयर कर रहे संघर्ष

Today Share Market Opening: शेयर बाजार आज फिर गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शेयर बाजार आज फिर गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर आज सपोर्ट के लिए संघर्ष कर रहे। बैंक निफ्टी 125 अंक नीचे कारोबार कर रहा और 42750 लेवल के नीचे आ गया है।

कैसी रही ओपनिंग?

आज बाजार में हल्की गिरावट के साथ ओपनिंग दिखी। बीएसई का सेंसेक्स 45.06 अंक की गिरावट के साथ 63829 लेवल पर कारोबार खुला है। एनएसई का निफ्टी केवल 15.55 अंक फिसलकर 19064 लेवल पर कारोबार की ओपनिंग दिखी।

शुरुआत में बीएसई के लेवल कैसे दिखे?

मार्केट ओपनिंग में एडवांस डेक्लाइन रेश्यो पर नजर डालें तो शुरुआती ट्रेड में 1696 शेयरों में गिरावट थी। 922 शेयरों मे तेजी का माहौल था। 111 शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार देखा गया। 6 शेयरों मे कमजोरी के साथ कारोबार बना था।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट हावी दिख रही है। रियल्टी स्टॉक्स में 1.26 फीसदी की बढ़त है। ऑटो सेक्टर के शेयर में 0.30 फीसदी बढ़ोतरी है।

सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयर

सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। 10 शेयरों में गिरावट हावी है। टॉप गेनर्स में बीपीसीएल 2.09 फीसदी ऊपर चढ़ा है। बजाज ऑटो 1.77 फीसदी ऊपर बना है। हीरो मोटोकॉर्प 1.64 फीसदी और ओएनजीसी के स्टॉक्स 1.10 फीसदी की वृद्धि है। विप्रो 0.65 फीसदी और टाटा मोटर्स 0.62 फीसदी की मजबूती के साथ हरे निशान में बने हैं। टाटा कंज्यूमर्स 0.57 फीसदी उछाल है।

भारती एयरटेल समेत ये शेयर गिरे

जेएसडब्ल्यू स्टील 1.79 फीसदी गिरा है। भारती एयरटेल 0.50 फीसदी नीचे है। एक्सिस बैंक 0.54 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.49 फीसदी और पावरग्रिड 0.45 फीसदी गिरकर लाल निशान में हैं। एशियन पेंट्स के स्टॉक्स गिरे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कंफ्यूज हैं की SIP में निवेश करें या RD में? जानिए दोनों में से निवेश के लिए क्या है बेहतर विकल्प, इसमें मिलेगा बंपर...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क- अगर आप भी अभी तक यही सोच रहे हैं कि पैसे को किस योजना में निवेश करें तो SIP या RD...
spot_img

Latest Stories

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...