back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार : छठ पूजा के दौरान विभिन्न घटनाओं में 5 की मौत

पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में गुरुवार को छठ पर्व के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना हाजीपुर जिले के देवरिया गांव में हुई जहां तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का बेटा है जो मुजफ्फरपुर में छठ मनाने जा रहा था। एक अन्य घटना में अररिया जिले के नरपतगंज में एक नाबालिग समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी। यह श्रद्धालुओं के उस समूह का हिस्सा थे जो पूजा के बाद जेसीबी नहर में स्नान कर रहे थे। मृतकों की पहचान बाबूलाल पासवान (25) और उनके भतीजे सुमन (10) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार अररिया जिले में कोसी नदी में नहाने के दौरान एक अन्य नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चौथी घटना लखीसराय जिले में हुई जहां एक बालक संत कुमार (12) पूजा के बाद हरुहर नदी में डूब गया। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵