back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भगवंत मान ने 20 फायर स्टेशनों को समर्पित की दमकल गाड़ियां

चंडीगढ़, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को 20 नए स्थापित फायर स्टेशनों में नए बहुउद्देशीय (मल्टीपरपज) फायर और मिनी फायर टेंडर समर्पित किए। स्थानीय निकाय विभाग की इस नागरिक केंद्रित पहल की सराहना करते हुए मान ने कहा कि यह अक्सर होने वाली खतरनाक आग की घटनाओं से लोगों के जीवन और संपत्ति को बचाने में सहायक होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन नई बहुउद्देशीय और मिनी टेंडरों को सेवा में लाने के साथ, औद्योगिक इकाइयों के अलावा कटाई के मौसम के दौरान खड़ी फसलों को हुए भारी नुकसान से संबंधित आग की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जाएगा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने इन दमकल गाड़ियों को यहां नगर भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रमुख सचिव स्थानीय शासन विवेक प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि 13 जिलों — अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, मानसा, फिरोजपुर, मोगा, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, रोपड़, बरनाला और संगरूर में नए 20 दमकल केंद्रों को दमकल की गाड़ियां भेज दी गयी हैं। इसके अलावा, विभाग को जल्द ही त्वरित प्रतिक्रिया वाहन प्राप्त होंगे, जो इन दमकल केंद्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब में इस समय विभिन्न नगर निगमों और नगर परिषदों के अधीन 49 दमकल केंद्र चल रहे हैं, जिनमें 207 दमकल गाड़ियां काम कर रही हैं। फिलहाल किसी भी तरह की अप्रिय घटना की स्थिति में दमकल गाड़ियों को 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों को त्वरित और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए और प्रतिक्रिया समय को कम करने के लिए सरकार ने 20 नए फायर स्टेशन स्थापित किए हैं और इससे इन फायर स्टेशनों की संख्या बढ़कर 69 हो जाएगी और काम करने का क्षेत्र 50-60 किमी से घटकर 25-30 किमी हो जाएगा। –आईएएनएस एचके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵