back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LPG Price Rs 100 Less: सियासत की ‘रसोई’ में भाजपा, 31 करोड़ लोगों को साधने के लिए 24 घंटे में 2 मास्टर स्ट्रोक

Womens Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international womens day) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की महिलाओं को खास तोहफा दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international womens day) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की महिलाओं को खास तोहफा दिया। प्रधानमंत्री (PM) ने आज सुबह बताया कि उनकी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (lpg cylinder) के दाम में 100 रुपए की कटौती का फैसला लिया है। एक दिन पहले सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस पर 300 रुपए प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी को एक साल तक के लिए बढ़ाया था।

नारी शक्ति का जीवन होगा आसान: पीएम मोदी

सरकार का यह निर्णय लोकसभा चुनाव से पहले काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज सुबह पीएम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि महिला दिवस पर उनकी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट का फैसला किया है, जिससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा। ताकि पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

उज्ज्वल योजना की सब्सिडी एक साल बढ़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घोषणा का ऐलान ऐसे वक्त किया, जब कल ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 2024-25 तक के लिए 300 रुपये की छूट देने की मंजूरी दे दी है।

देश में 31.40 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता

एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने का लाभ देश के 31 करोड़ 40 लाख एलपीजी ग्राहकों को मिलेगा। इनमें से 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी उज्ज्वला योजना के हैं। सरकार ने 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को सब्सिडी पर रसोई सिलेंडर देने की पीएम उज्ज्वला योजना अवधि एक वर्ष और बढ़ा दी है। इस योजना की अवधि मार्च 2024 में समाप्त हो रही थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories