back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सब्ज़ी के साथ फोकट में धनिया दे रहा है Blinkit, इस एक ट्वीट ने ला दिया भूचाल

ब्लिंकिट ने अपने प्लैटफॉर्म से सब्ज़ी खरीदने वालों को फ्री में धनिया देना शुरू किया है। अब ये पीआर है या ट्रू सब्जीवाला भैया बनने की ब्लिंकिट की ईमानदार कोशिश ये तो समय ही बताएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वो सब्ज़ीवाला भी कोई सब्ज़ीवाला है जो अपने ग्राहकों को फ्री में धनिया न दे? अब Blinkit ने भी खुद को सर्टिफाइड सब्ज़ीवाला बना लिया है। हां, ब्लिंकिट ने अपने ग्राहकों को सब्ज़ी के साथ फ्री में धनिया देना शुरू कर दिया है। लेकिन भारी भरकम डिलिवरी फीस और प्लैटफॉर्म चार्ज लेने वाले ब्लिंकिट का हृदय परिवर्तन हुआ कैसे? सोशल मीडिया पर ये सवाल खूब पूछा जा रहा है, तो हमने सोचा कि क्यों न हम ही जवाब दे दें।

ट्वीट से हुई शुरुआत

असल में ये शुरू हुआ एक ट्वीट से। अंकित सावंत नाम के एक शख्स ने ट्वीट किया, “ब्लिंकिट पर धनिया के पैसे देने पड़ते हैं, ये जानकर मेरी मां को मिनी हार्ट अटैक आ गया। ” इसके साथ ही उन्होंने ब्लिंकिट के फाउंडर अलबिंदर ढींडसा को भी टैग कर दिया कि मां कह रही है कि अगर ठीक-ठाक मात्रा में कोई सब्ज़ी ले तो उसे फ्री में एक गड्डी धनिया दे दी जाए।

अब अपनी मम्मी की बात तो कोई भी टाल दे, पर अच्छे बच्चे दूसरों की मम्मी की बात मानने से पीछे नहीं हटते। ब्लिंकिट ने तुरंत अंकित की मम्मी के सजेशन पर काम किया और शुरू कर दी फ्री धनिया सेवा।

फ्री धनिया पाकर ग्राहक हुए खुश

फ्री धनिया पाकर लोग ऐसे तृप्त हुए जैसे चिलचिलाती धूप में ठंडा पानी और पेड़ की छांव मिलने से तृप्ति मिलती है। फिर क्या था अंकित भाई साब ने फिर से ट्वीट किया। इस बार उन्होंने लिखा कि उनको पता नहीं था कि उनका रैंडम थॉट ब्लिंकिट को इतनी पब्लिसिटी दे देगा। लगे हाथ उन्होंने अपने बिजनेस का भी प्रचार कर दिया। लिखा, “अपना भी एक स्टार्टअप है। ट्रैवल ऑन अराइवल नाम है। अब ब्लिंकिट जितना बड़ा नहीं है। पर अभी-अभी शुरू हुए स्टार्टअप के फाउंडर की हालत मुफ्त का धनिया मांगने वाली ही होती है।”

अब ये पीआर है या ट्रू सब्जीवाला भैया बनने की ब्लिंकिट की ईमानदार कोशिश ये तो समय ही बताएगा। पर हमें क्या, हम तो ठेला वाले भैया से सब्ज़ी लेते हैं, फ्री धनिया के लिए हमको प्लैटफॉर्म और डिलिवरी फीस भी नहीं देनी पड़ती।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵