back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संंकट में BluSmart: धोनी, अशनीर, दीपिका समेत कई दिग्‍गजों ने किया है तगड़ा नि‍वेश, क्‍या डूब जाएगा इनका पैसा?

BluSmart के खिलाफ SEBI की जांच चल रही है। ऐसे में इस कंपनी के हाई-प्रोफाइल निवेशकों को अब उनका पैसा डूब जाने की चिंता सता रही है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। इलेक्ट्रिक कैब स्टार्टअप BluSmart कंपनी आर्थिक संकट से जूझ रही है। इसके को-फाउंडर पर पैसों के हेराफेरी के आरोप लगने के बाद ये कंपनी अब बंद होने के कगार पर है। कंपनी के खिलाफ सेबी की जांच चल रही है। ऐसे में इस कंपनी के हाई-प्रोफाइल निवेशकों को अब उनका पैसा डूब जाने की चिंता सता रही है। 

कंपनी ने अपनी कैब सर्विस बंद कर दी

कंपनी ने अपनी कैब सर्विस, दिल्‍ली-NCR, मुंबई और अन्‍य जगहों पर अस्‍थायी तौर पर बंद कर दी है और कंपनी आर्थिक संकट से जूझ रही है। ये कंपनी कभी अपने सभी इलेक्ट्रिक बेड़े और ग्रीन बिजनेस मॉडल के लिए काफी मशहूर थी, जिसके चलते इसमें बड़े-बड़े दिग्‍गजों ने पैसा लगाया है। इन दिग्‍गजों की फेहरिस्‍त में क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण, बजाज कैपिटल के संजीव बजाज और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर का भी पैसा लगा हुआ है।

लोन के पैसों के दुरूपयोग का है आरोप

BluSmart के को-फाउंडर अनमोल सिंह जग्गी और उनके भाई पुनित सिंह जग्गी, जो Gensol Engineering के प्रमोटर्स भी हैं, इन पर आरोप है कि उन्होंने Gensol कंपनी के नाम पर लिए गए कर्ज का गलत उपयोग किया है। सेबी द्वारा की गई जांच में पता चला है कि कंपनी के लोन के नाम पर लिए गए पैसों का उपयोग उन्‍होंने व्यवसायिक उद्देश्यों की बजाय निजी खर्चों जैसे कि आलीशान फ्लैट, महंगी गोल्फ किट्स, ट्रैवेल और अन्य विलासिता पर किया है। बताया जा रहा है कि करीब 262 करोड़ रुपये का गलत इस्तेमाल हुआ है, जिसका कोई स्पष्ट लेखा-जोखा या हिसाब नहीं मिल सका है। ऐसे में SEBI ने जग्गी ब्रदर्स को किसी भी कंपनी के प्रबंधन में शामिल होने से रोक दिया है, साथ ही उन्हें मार्केट में किसी भी तरह की नई हिस्सेदारी से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इन दिग्‍गजों का बड़ा निवेश 

BluSmart ने शुरुआत में निवेशकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया था। 2019 में दीपिका पादुकोण के फैमिली ऑफिस ने बजाज, JITO एंजल नेटवर्क और रजत गुप्ता के साथ मिलकर 3 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। रिपोर्ट के अनुसार, धोनी और दीपिका के फैमिली ऑफिस ने ब्लूस्मार्ट की फाइनेंशियल ग्रोथ को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें जुलाई 2024 में एक बड़ा इन्‍वेस्‍टमेंट शामिल है। इसके बाद भी कंपनी ने कई फंडिंग राउंड्स में पैसा जुटाया, जिसमें 2024 में प्री-सीरीज B राउंड के दौरान BluSmart ने करीब 24 मिलियन डॉलर (लगभग 200 करोड़ रुपये) जुटाए थे। इसके निवेशकों में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रिन्यू पावर के चेयरमैन सुमंत सिन्हा, और स्विट्जरलैंड के इम्पैक्ट इन्वेस्टर Response Ability Investments जैसे बड़े नाम शामिल थे। 

धोनी ने इतना किया था इन्वेस्टमेंट

2024 में कंपनी ने प्री-सीरीज B राउंड में 24 मिलियन डॉलर जुटाए थे। जिसमें धोनी के फैमिली ऑफिस और रिन्यू पावर के CEO सुमंत सिन्हा और स्विस एसेट मैनेजर रेस्पॉन्सएबिलिटी इन्वेस्टमेंट्स से निवेश के दौरान 200 करोड़ रुपए जुटाए गए थे। यह निवेश बताता है कि ब्लूस्मार्ट पर हाई-प्रोफाइल निवेशकों का भरोसा रहा है। 

अशनीर ग्रोवर ने जताई चिंता 

‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज और निवेशक अशनीर ग्रोवर ने भी BluSmart में निवेश किया था। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर चिंता जताते हुए लिखा कि उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये व्यक्तिगत रूप से, और 25 लाख रुपये मैट्रिक्स के जरिये निवेश किया थाा। उन्होंने खुद को इस स्थिति में एक ‘पीड़ित निवेशक’ बताया और उम्मीद जताई कि कंपनी इस संकट से जल्द उबर पाएगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵