back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में 220 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया

सिडनी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में पुलिस ने बुधवार को एक ड्रग की जांच के दौरान 220 किलोग्राम ड्रग और 1.15 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 0.8 मिलियन डॉलर) की नकदी जब्त की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल नौ जुलाई को दक्षिण-पश्चिम सिडनी के कैंटरबरी में एक प्लम्बर द्वारा कुछ सामग्री पाए जाने के बाद अधिकारियों को सूचित किया था। जांच के बाद यूनिट को अपराध स्थल घोषित किया गया था और परिसर के नीचे एक बंद गैरेज की तलाशी ली गई थी। जांच में 15 गत्ते के बक्से मिले थे, जिसमें लगभग 220 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन था, जिसका मूल्य 44 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 31.5 मिलियन डॉलर) था। अधिकारियों ने 95 ग्राम एमडीएमए, 35 ग्राम कोकीन और गामा-हाइड्रॉक्सीब्यूटाइरेट (जीबीएच), गामा-ब्यूटिरोलैक्टोन (जीबीएल) और रसायन भी जब्त किया। जब्त किए गए कुछ नकद रुपए गैरेज में रखे एक किराने के बैग में मिले थे। पुलिस ने एक व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसके बारे में उनका मानना है कि इससे जांच में मदद मिल सकती है। –आईएएनएस एचएमए/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵