back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Share Market की तेजी पर ब्रेक; Sensex और Nifty लुढ़के, BSE के 1301 शेयरों में गिरावट

Stock Market Opening: भारतीय बाजार में मुनाफावसूली का सिलसिला जारी है। निवेशक ऊपरी लेवल पर प्रॉफिट बुक कर निकल रहे हैं, जिससे बाजार नीचे गिर रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। घरेलू शेयर बाजार में जारी जोरदार तेजी थम गई है। ईद की छुट्टी के बाद आज बाजार की चाल धीमी है। पीएसयू बैंक इंडेक्स गिरावट पर है। इस कारण बैंक शेयरों में कमजोरी दिख रही है, जो बाजार को नीचे खींच रही है। बाजार में मुनाफावसूली का सिलसिला जारी है। स्मॉलकैप-मिडकैप इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में हैं। मेटल इंडेक्स, फार्मा इंडेक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर, आईटी सेक्टर, बैंकिंग सेक्टर के दबाव में होने से बाजार को जोश नहीं मिल रहा है। ये गिरावट में हैं।

कैसी रही ओपनिंग?

बीएसई का सेंसेक्स 148.51 अंकों की गिरावट के साथ 74,889 के लेवल और एनएसई का निफ्टी 76.40 अंक लुढ़कर 22,677 के लेवल पर खुले हैं।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। 19 शेयरों में गिरावट है। टॉप गेनरों में एनटीपीसी 2.68 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.27 फीसदी, एलएंडटी 0.66 फीसदी, नेस्ले 0.56 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 फीसदी की वृद्धि पर कारोबार कर रहे हैं। टॉप लूजरों में सन फार्मा 1.50 फीसदी गिरा है। मारुति 1.28 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.22 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक लगभग एक फीसदी, एशियन पेंट्स 0.85 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहे हैं।

निफ्टी के इन स्टॉक्स में हलचल

एनएसई निफ्टी के 50 में से 17 शेयरों में तेजी बनी है। 33 शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के सबसे अधिक चढ़ने वाले शेयरों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, डीवीज लैब्स, कोल इंडिया, नेस्ले शामिल हैं। सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, श्रीराम फाइनेंस, ग्रासिम के शेयर हैं।

बीएसई के शेयरों का मार्केट कैप

बीएसई का मार्केट कैप 402.56 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। बीएसई पर 3067 शेयर ट्रेड कर रहे हैं। इनमें से 1624 शेयर तेजी पर हैं। 1301 शेयरों में गिरावट है। 142 शेयर बिना बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। 103 शेयरों पर अपर सर्किट लगा है। 51 शेयरों पर लोअर सर्किट हैं। 89 शेयर ऐसे हैं, जो 52 हफ्तों के हाई लेवल और 6 शेयर एक साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵