back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Petrol Diesel Price: ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम गिरे, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगी भारी गिरावट?

वाहन चालकों के लिए बहुत ही जल्द पेट्रोल डीजल सस्ता होने की खुशखबरी आ सकती है। ऐसा किसी एक कारण से नहीं, बल्कि कई कारणों से हो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीते 6 महीने से पेट्रोल डीजल के दाम में कोई गिरावट नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है। ब्रेंट फ्यूचर्स का 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आना, सरकारी तेल कंपनियों का मुनाफे में रहना और जम्मू कश्मीर के आगामी चुनाव, ये वो संभव कारण हैं जिनके चलते ये गिरावट देखने को मिल सकती है।

कच्चे तेल के दाम में कमी

रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के समय कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे। उस समय कच्चे तेल के दाम 130 डॉलर प्रति बैरल के अधिकतम स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि तुलनात्मक तौर पर देखें तो ये दाम गिरकर लगभग आधे हो गए हैं। ब्रेंट क्रूड नवंबर वायदा के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतें 69.58 डॉलर प्रति बैरल हो गई जबकि WTI क्रूड अक्टूबर वायदा 66.18 डॉलर प्रति बैरल हो गई। ये पहला कारण है जो पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट के संकेत देता है।

सरकारी तेल कंपनियों को हो रहा है तगड़े मुनाफा

कच्चे तेल की कीमतें कम होने और पेट्रोल डीजल की खपत बढ़ने से सरकारी तेल कंपनियां अच्छे खासे मुनाफे में हैं। इन कम्पनियों में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) शामिल है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले क्वार्टर में इन कंपनियों का संयुक्त मुनाफा 7,371 करोड़ रूपए रहा। जबकि GRMs और LPG के मोर्चे पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा।

जम्मू कश्मीर चुनाव भी बन सकते हैं दामों में कटौती की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार अगर क्रूड ऑयल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल को पर नहीं करती हैं तो संभव है कि OMCs की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा जिसके चलते पेट्रोल डीजल के मोर्चे पर आम आदमी को राहत मिल सकती है। पिछले रिकॉर्ड को देखें तो लोकसभा चुनाव से पहले मार्च महीने में भी कटौती देखने को मिली थी। यही पैटर्न जम्मू कश्मीर चुनाव के मद्देनजर भी देखा जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में इन वाहन मालिकों को नहीं मिलेगी पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बड़ा और...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...