back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BPCL: बीपीसीएल को पहली तिमाही में 10,664 करोड़ रुपये का मुनाफा

BPCL ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री कीमतों में कटौती न होने से उसे अपना मार्जिन सुधारने में मदद मिली है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। पहली तिमाही में बीपीसीएल को 10,664 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 6,147.94 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

BPCL को 1.28 लाख करोड़ की हुई कमाई

BPCL ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री कीमतों में कटौती न होने से उसे अपना मार्जिन सुधारने में मदद मिली है। हालांकि, बीपीसीएल को जून तिमाही में परिचालन आय सात फीसदी गिरकर 1.28 लाख करोड़ रुपये पर आ गई है। कंपनी को कच्चे तेल के शोधन पर 12.64 डॉलर प्रति बैरल की कमाई हुई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका रिफाइनिंग मार्जिन 27.51 डॉलर प्रति बैरल रहा था।

तेल कंपनी को हुआ 10,664 करोड़ रुपये का लाभ

कंपनी ने बताया कि कर-पूर्व आय वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष में 41.8 फीसदी उछलकर 15,809.7 करोड़ रुपये हो गई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सार्वजनिक तेल कंपनी को हुआ 10,664 करोड़ रुपये का लाभ पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में हुई आमदनी 2,892.34 करोड़ रुपये के कुल मुनाफा से कई गुना ज्यादा है। पेट्रोल पर पेट्रोलियम कंपनियां अक्टूबर-दिसंबर, 2022 की तिमाही से ही मुनाफा कमा रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ईवी चार्जिंग ढांचा स्थापित करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने बीपीसीएल के साथ किया करार

नयी दिल्ली, दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की चार्जिंग का ढांचा स्थापित करने के लिए भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड...
spot_img

Latest Stories

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵