back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Movies Collection: वीकेंड पर फिल्मों का चाला जादू, जानिए किसने किया ज्यादा कलेक्शन

साल खत्म होने को ऐसे में सिनेमाघरों में लगातार कई फिल्मों ने दस्तक दिया और अब उन सब ने वीकेंड का फायदा उठाया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की फिल्मों का जलवा साल 2025 में देखने को मिला। वहीं साल के आखिरी में भी कई फिल्में एक दूसरे को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं।इस लिस्ट में धुरंधर, कार्तिक आर्यन की फिल्म में तेरा तू मेरी से लेकर अवतार 3 तक शामिल हैं तो चलिए इन सबका कलेक्शन रिपोर्ट जानते हैं ।

‘तू मेरी मैं तेरा’ फिल्म कलेक्शन 

कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के जरिए लंबे वक्त बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ देखने को मिली। कार्तिक आर्यन का एक अलग अंदाज इस फिल्म में देखने को मिल रहा हैं। मेकर्स को वीकेंड का इंतजार था तो चलिए जानते फिल्म का क्या कलेक्शन रहा।

रविवार को फिल्म ने मात्र 5.37 करोड़ रुपये की ही कमाई की। वहीं पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 5.50 करोड़ रुपये रहा। खबरों के मुताबिक, ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने चार दिनों में केवल 23.87 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।

फिल्म धुरंधर ने किया कमाल

रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ भारत और दुनिया भर में धूम मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन फिल्म को हो गए हैं आज भी भी सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही हैं।रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 22.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इसी के साथ ‘धुरंधर’ की 24 दिनों की कुल कमाई अब 690.25 करोड़ रुपये हो गई है।

अवतार 3 फिल्म का भी दिखा जलवा

जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 3 भी अपना जलवा दिखा रही है।साल 2025 के जाते-जाते दुनियाभर में जेम्स कैमरून की अवतार फायर एंड ऐश रिलीज की गई।अवतार द फायर एं ऐश फिल्म की बात करें तो भारत में अधिकतर दिन इस फिल्म की कमाई 10 करोड़ के ऊपर या इसके आसपास ही रही है।अब रिलीज के दूसरे वीकेंड में इस फिल्म का कलेक्शन 17.15 करोड़ रुपए का रहा है. इसे जोड़ दिया जाए तो फिल्म ने 126.65 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...