back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम: जिहादी समूह के साथ संबंधों के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक सहित 5 गिरफ्तार

गुवाहाटी, 5 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिमी असम में एक बांग्लादेशी नागरिक सहित पांच लोगों को पड़ोसी देश के एक जिहादी समूह के साथ उनके संदिग्ध संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। माना जाता है कि यह समूह भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) से जुड़ा हुआ है। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को यह जानकारी दी। असम पुलिस प्रमुख ने कहा कि एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर बारपेटा पुलिस ने शुक्रवार रात हाउली, बारपेटा और कलगछिया थाना क्षेत्रों से पांच लोगों को बांग्लादेश के जिहादी संगठन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सैफुल इस्लाम उर्फ हारुन राशिद उर्फ मोहम्मद सुमन, जो बांग्लादेश का नागरिक है, अवैध रूप से भारत में घुसा था और ढकलियापारा मस्जिद में शिक्षक के रूप में कार्यरत था। सैफुल इस्लाम ने बारपेटा जिले को जिहादी कार्य और अल-कायदा और उससे जुड़े संगठनों की गैरकानूनी गतिविधियों के आधार के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के मॉड्यूल में शामिल होने के लिए चार अन्य लोगों को सफलतापूर्वक प्रेरित किया था। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵