back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र ने 20 लाख टन कच्चे सोया, सूरजमुखी तेल के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्र ने दो साल की अवधि के लिए शून्य सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना और विकास उपकर पर प्रतिवर्ष कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी के तेल में से प्रत्येक 20 लाख टन की मात्रा के आयात की अनुमति दी है। एक आधिकारिक नोट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। यह कदम देश में बढ़ती खुदरा और थोक महंगाई के बीच उठाया गया है और सरकार का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। अधिसूचना में कहा गया है कि यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। भारत अपनी खाद्य तेल जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात के माध्यम से पूरा करता है। हालांकि, यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण सूरजमुखी के तेल की आपूर्ति कम हो गई है, क्योंकि युद्ध में शामिल दोनों देश – रूस और यूक्रेन इसके प्रमुख उत्पादक हैं। सरकार ने सप्ताहांत के दौरान पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम किया। साथ ही इस्पात उत्पादन के लिए आवश्यक कुछ कच्चे माल पर आयात शुल्क में कटौती की और उज्जवला गैस लाभार्थियों के लिए सब्सिडी की घोषणा की। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं वैसे वैसे लोग उन्हें अपनाते जा रहे है। हालांकि एक...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...