back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असदुद्दीन ओवैसी का दावा, चुनावी सभा से लौटते वक्त उनपर चली चार राउंड गोलियां

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनजर एक सभा को संबोधित कर लौट रहे एआईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने खुद पर एक हमला होने का दावा किया है। उनके अनुसार, कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयीं। 4 राउंड फायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्च र हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया। हम सब महफूज हैं। वहीं उन्ही के पार्टी के एक नेता ने आईएएनएस को बताया कि, हापुड़ के पिलखुवा में छिजारसी टोल टैक्स की यह घटना बताई गई है, उनसे मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं। अभी इस घटना में कोई घायल हुआ है या नहीं इसकी ज्यादा जानकरी नहीं मिल सकी है। जानकारी के मुताबिक, ओवैसी एक सभा से दिल्ली लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई। इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। उनकी गाड़ियों पर लेकिन गोलियों के निशान जरूर दिखाई दे रहे हैं। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त उनके साथ एआईएमआईएम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...