back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Crude Oil Import: रूस का 80 फीसदी कच्चा तेल मई में भारत और चीन ने खरीदा

आईईए के मुताबिक भारत जहां पहले रूस से न के बराबर कच्चा तेल खरीदता था, वहीं अब वह प्रतिदिन लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल खरीद रहा है।

नई दिल्ली, (हिन्दुस्थान समाचार)।  रूस ने मई में अपने कुल एक्सपोर्ट का 80 फीसदी कच्चा तेल भारत और चीन को निर्यात किया है। ये दोनों देश रूस के सस्ते कच्चे तेल के सबसे बड़े आयातक बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रूस से प्रतदिन 20 लाख 20 लाख बैरल कच्चा तेल को हो रहा आ रहा

आईईए के मुताबिक भारत जहां पहले रूस से न के बराबर कच्चा तेल खरीदता था, वहीं अब वह प्रतिदिन लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल खरीद रहा है। दूसरी ओर चीन ने भी खरीदारी पांच लाख बैरल प्रतिदिन से बढ़ाकर 22 लाख बैरल प्रतिदिन कर दी है। मई में रूस के समुद्री कच्चे तेल का निर्यात औसतन 38.7 लाख बैरल प्रतिदिन रहा, जो फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद सबसे अधिक है।

रूस का 90 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल एशियाई देशों में आ रहा

मई में भारत और चीन की रूसी कच्चे तेल के निर्यात में लगभग 80 फीसदी हिस्सेदारी थी। भारत और चीन के कुल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी क्रमश: 45 फीसदी और 20 प्रतिशत रही। दरअसल रूस दोनों देशों को भारी छूट के साथ कच्चा तेल दे रहा है। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद प्रतिबंध झेल रहे रूस का 90 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल अब एशियाई देश खरीद रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵