back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अतिक्रमण विरोधी अभियान : दिल्ली के मदनपुर खादर में विरोध प्रदर्शन शुरू

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान उस जगह पर पहुंच गए हैं जहां लोग नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ जमा हुए थे। नवीनतम रिपोटरें के अनुसार, निमार्णाधीन पांच मंजिला दो इमारतों को ध्वस्त किया जा रहा है। एक स्थानीय ने कहा कि इमारत का निर्माण पिछले एक साल से किया जा रहा था। आप विधायक को पुलिस अधिकारियों से बात करते देखा गया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नगर निकाय पर गरीब लोगों के घर गिराने का आरोप लगाया। आप विधायक ने कहा कि आपने कहा था कि आप अतिक्रमण हटाओगे। मैं इसमें आपके साथ हूं। लेकिन आप गरीबों के घर गिरा रहे हैं। इस क्षेत्र में एक भी अतिक्रमण नहीं है। फिलहाल इलाके में स्थिति नाजुक बनी हुई है। इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती है। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵