back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में एक और नाबालिग का पुलिसकर्मी ने किया रेप

अलीगढ़, 8 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक पुलिस कांस्टेबल का नाबालिग लड़की से बलात्कार का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीगढ़ में अतरौली के पास एक गांव में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके परिवार से ताल्लुक रखने वाले पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से शुक्रवार को हुई घटना की रिपोर्ट भेजे जाने के बाद बुलंदशहर जिले में तैनात आरोपी पुलिसकर्मी को रविवार को निलंबित कर दिया गया। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की एक रिश्तेदार से मिलने जा रही थी, जब आरोपी पुलिसकर्मी, जो परिवार से संबंधित है, अपनी मोटरसाइकिल पर पड़ोसी गांव में लड़की को ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में, उसने धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। हालांकि नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद अतरौली थाने में मामला दर्ज किया गया। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है जिसके बाद पुलिसकर्मी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 13 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के साथ ललितपुर के एक पुलिस थाने के प्रभारी ने कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह वहां शिकायत दर्ज कराने गई थी। –आईएएनएस एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵