back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Denta Water IPO: 220 करोड़ रुपये के IPO में बंद होने से पहले कर लें निवेश, GMP जानकर हैरान हो जाएंगे

Denta Water IPO ने बीते दिन 22 जनवरी को अपना आईपीओ ओपन किया था जिसमें निवेश करने में केवल 1 दिन ही बाकी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 जनवरी को वॉटर मैनेजमेंट कंपनी ने Denta Water IPO लॉन्च किया था। जिसे पहले ही दिन निवेशकों को भरपूर साथ मिला। यह आईपीओ 220 करोड़ रुपये का है जिसका प्राइज बैंड 279 से 294 रुपये तय किया गया है। मेन बोर्ड के इस आईपीओ में निवेश करने का आखिरी दिन 24 जनवरी होगा। इसके एक लॉट में 50 शेयर हैं। निवेशकों को इसके एक लॉट को खरीदने के लिए 13,950 रुपये खर्च करने होंगे। 

कैसा रहा है Denta Water IPO Subscription

डेंटा वॉटर के इस आईपीओ को खुलते ही निवेशकों को अच्छा खासा रिस्पॉन्स देखने को मिला। इसके सब्सक्रिप्शन रेट की बात करें तो इसका ओवर ऑल सब्सक्रिप्शन रेट 34.99 गुना रहा। डेंटा वॉटर के इस आईपीओ को सबसे ज्यादा निवेश नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स कैटेगरी में मिला। इसका सब्सक्रिप्शन रेट 78.63 गुना रहा। इसके अलावा रिटेल इंडिविज्युल इंवेस्टर्स कैटेगरी में इसे निवेशकों ने 33.96 गुना सब्सक्राइब किया। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स कैटेगरी में बेहद कम सब्सक्रिप्शन मिला जिसकी दर 4.08 कैटेगरी में रही। एमप्लोई कैटेगरी में सब्सक्राइब करने के लिए यह आईपीओ ओपन नही था।

ग्रे मार्केट में रॉकेट बना हुआ है शेयर

ग्रे मार्केट में Denta Water IPO के शेयर का रेट तेजी से बढ़ रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक Denta Water IPO GMP 150 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। ग्रे मार्केट में मिल रहे रिस्पॉन्स से निवेशक गदगद हैं और 24 जनवरी से पहले इसमें निवेश करना चाहते हैं। बता दें कि पूरी तरह से फ्रेश इश्यू को 27 जनवरी को अलॉट कर दिया जाएगा। इसके बाद उन निवेशकों को रिफंड प्रक्रिया शुरू की जाएगी जिन्हें शेयर अलॉट नहीं हुए हैं। इसके बाद 29 जनवरी को इसके शेयर बाजार में लिस्ट कर दिए जाएंगे।

(यह लेख केवल जानकारी के लिए लिखा गया है। किसी भी IPO में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...