back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ODI World Records: नामुमकिन हैं ये 5 वनडे रिकॉर्ड्स! जानें क्यों इनका तोड़ना है असंभव!

वनडे क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन के बराबर माना जाता है। क्रिकेट के इतिहास में कई महान बल्लेबाज और गेंदबाज आए जिन्होंने ये कारनामा किया हे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । वनडे क्रिकेट की दुनिया में कुछ ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हैं, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन के बराबर माना जाता है। क्रिकेट के इतिहास में कई महान बल्लेबाज और गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस खेल को नया आयाम दिया। इन खिलाड़ियों ने ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्हें तोड़ने का ख्वाब तक मुश्किल लगता है। आइए, जानते हैं वनडे क्रिकेट के 5 ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन्हें तोड़ना अब तक असंभव सा लगता है।

1. वनडे में सचिन के 18426 रन

सचिन तेंदुलकर ने अपने 22 साल 91 दिन लंबे वनडे इंटरनेशनल करियर में 463 मैचों की 452 पारियों में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक भी लगाए। तेंदुलकर का वनडे इंटरनेशनल करियर में बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा। आज के दौर में, जब वनडे मैचों की संख्या काफी कम हो गई है, तेंदुलकर का 18,426 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन के बराबर लगता है।

2. विराट कोहली के 51 वनडे शतक

विराट कोहली, भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार, ने अपने वनडे करियर में अब तक 51 शतक लगाए हैं, जो कि एक शानदार रिकॉर्ड है। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर माना जा रहा है। कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 82 शतक जड़े हैं, जो उनके जबरदस्त बल्लेबाजी कौशल और निरंतरता को दर्शाता है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी खिलाड़ी को कोहली की तरह लंबे समय तक और उतनी ही शानदार फॉर्म में रहना होगा, जो कि अब तक किसी के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ है।

3. मुथैया मुरलीधरन के वनडे में सबसे ज्यादा 534 विकेट 

मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर, ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 534 विकेट झटके हैं, जो कि एक ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी गेंदबाज के लिए नामुमकिन के बराबर माना जा रहा है। मुरलीधरन ने अपने करियर में 133 टेस्ट, 350 वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 1347 विकेट लिए। उनके विकेटों की संख्या और उनके द्वारा बनाई गई यह उपलब्धि क्रिकेट इतिहास में हमेशा एक मील का पत्थर बनी रहेगी।

4. 463 वनडे इंटरनेशनल खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में 463 मैच खेलने का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन के बराबर साबित हो रहा है। आज तक कोई भी बल्लेबाज सचिन के इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है, और मौजूदा समय में भी कोई बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा। सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जबकि उनका आखिरी वनडे मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ था। उनका वनडे इंटरनेशनल करियर कुल 22 साल 91 दिन लंबा रहा, जो खुद में एक अद्वितीय रिकॉर्ड है।

5. वनडे इंटरनेशनल में तीन दोहरे शतक का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है, और वह इस रिकॉर्ड के साथ दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा को आज के समय में वनडे क्रिकेट के सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने 3 दोहरे शतक बनाए हैं, और उनका यह रिकॉर्ड 100 साल तक भी टूटना नामुमकिन लगता है। रोहित पहले वनडे में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे, लेकिन जब उन्हें ओपनिंग का मौका मिला, तो उन्होंने रनों की झड़ी लगा दी और अपने शानदार प्रदर्शन से यह रिकॉर्ड स्थापित किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵