back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अधिक स्कूल खुलने से ड्रोन पायलटिंग कोर्स की फीस होगी सस्ती : सिंधिया

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि ड्रोन पायलटिंग के कोर्स सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि आने वाले दिनों में प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ जाएगी। सिंधिया ने यह बात किसानों सहित ड्रोन क्षेत्र में विभिन्न हितधारकों के साथ वर्चुअल इंटरेक्टिव सत्र को संबोधित करते हुए कही। इस समय नागरिक उड्डयन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए 23 प्रमाणित स्कूल हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में स्कूलों की संख्या में वृद्धि के साथ, इसके लिए फीस भी अंतत: कम हो जाएगी। ड्रोन का उपयोग खनन सर्वेक्षण, भूमि सर्वेक्षण, कृषि, रक्षा, भंडारण आदि में किया जाता है। नए जमाने की तकनीक का उद्देश्य मानवता की बेहतरी के लिए दक्षता और लागत-प्रभावशीलता लाना और लॉजिस्टिक चुनौतियों को दूर करने में मदद करना है। ड्रोन का उपयोग अंतिम मील क्षेत्रों (लास्ट माइल रीजन) में सेवाएं देने के लिए भी किया जाता है। विजय चौक पर आयोजित इस वर्ष के बीटिंग र्रिटीट समारोह में, जिसने गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक अंत को चिह्न्ति किया, लगभग 1,000 स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन आगंतुकों (विजिटर्स) के बीच विशेष नोवेल ड्रोन शो के प्रमुख आकर्षण थे। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵