back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महंगाई की बढ़ती चिंता से वैश्विक शेयर बाजार में मचा कोहराम

लंदन, 19 मई (आईएएनएस)। कमोडिटी के बढ़ते दाम ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त करने की आशंका बढ़ा दी है, जिससे एशिया और अमेरिका के शेयर बाजारों में तहलका मच गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई बाजारों में जापान का निक्के ई सूचकांक गुरुवार अपराह्न् 1.8 प्रतिशत की गिरावट पर है और हांगकांग का हैंगशैंग 2.3 प्रतिशत की भारी गिरावट में है। अमेरिका के शेयर बाजार में साल 2020 के बाद पहली बार इतनी अधिक एकदिवसीय गिरावट देखी गई है। अमेरिका की कुछ बड़ी रिटेल कंपनियों के निराशाजनक वित्तीय परिणाम से निवेशक हतोत्साहित रहे। वॉलमार्ट और टार्गेट ने खराब वित्तीय प्रदर्शन के लिये ईंधन की कीमतों में आई तेजी को जिम्मेदार ठहराया है। उनके मुताबिक परिवहन लागत ने उनके लाभ में 50 फीसदी तक की कमी कर दी है। बीबीसी ने कहा कि एसएंडपी 500 सूचकांक चार प्रतिशत से अधिक फिसला है और डाउ जोन्स भी 3.5 प्रतिशत की गिरावट में है। नैस्डेक में 4.7 प्रतिशत की गिरावट रही। ग्रेट हिल कैपिटल के अध्यक्ष थॉमस हैस ने कहा कि टार्गेट के प्रदर्शन को देखकर निवेशक चिंतित हो गये हैं। निवेश धारणा कई साल के निचले स्तर पर आ गई है और इस पर महंगाई भी हावी है। टार्गेट के शेयरों के दाम में 30 साल से भी अधिक समय के बाद इतनी तेज गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों के दाम 25 फीसदी लुढ़क गये। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵