back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आंध्र प्रदेश : 12वीं क्लास के छात्र की परीक्षा केंद्र के बाहर मौत

तिरुपति, 10 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार कर रहे 12वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई। इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष का छात्र सतीश (17) गुडुरु कस्बे में परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार कर रहा था। अस्पताल ले जाने से पहले ही छात्र की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र को कार्डियक अरेस्ट आया था। बताया जा रहा है कि छात्र सतीश कम्मावरिपल्ली गांव का रहने वाला था। वह परीक्षा देने के लिए रोजाना गांव से शहर आया करता था। मंगलवार की सुबह, वह अन्य छात्रों के साथ परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर इंतजार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे अचानक पसीना आने लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के परिजन को इस मामले की सूचना दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...