back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1 लाख की सैलरी में करोड़पति बनने का आसान तरीका! सालाना 12% रिटर्न मिलेगा, जनिए इस गोल्डन रूल के बारे में

1 लाख की सैलरी में भी सही प्लानिंग और नियमित निवेश से 1 करोड़ का फंड बनाया जा सकता है। स्मार्ट निवेश, अनुशासन और लंबे समय तक निवेश करना करोड़पति बनने का गोल्डन रूल है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दौर में हर कोई आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहता है, लेकिन सही निवेश और अनुशासन के बिना ये सपना अधूरा ही रह जाता है। अगर आपकी मासिक सैलरी 1 लाख रुपए है, तो आपके लिए करोड़पति बनने का रास्ता बिल्कुल आसान हो सकता है। सिर्फ बैंक खाते में पैसे जमा करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि सही निवेश और बचत की आदत बनाकर आप 13 साल में 1 करोड़ रुपएं का मजबूत फंड तैयार कर सकते हैं।

पहला कदम: बजट बनाएं

सैलरी का कम से कम 30% यानी 30,000 रुपये बचत के लिए रखें। अगर आप जल्दी अमीर बनना चाहते हैं तो इसे 40-50% तक बढ़ाएं। किराया, जरूरी खर्च और मनोरंजन के बीच संतुलन बनाए रखें।

स्मार्ट निवेश ही है सफलता की चाबी

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के SIP में निवेश से सालाना 12-15% तक रिटर्न मिल सकता है। PPF और NPS जैसे विकल्पों से भी टैक्स में बचत के साथ सुरक्षित निवेश होता है। 

टिप: SIP के माध्यम से नियमित निवेश करें, इससे कंपाउंड इंटरेस्ट का जादू काम करेगा।

टैक्स बचत से बढ़ाएं निवेश

ELSS, PPF, NPS जैसी टैक्स सेविंग योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे आपकी टैक्स योग्य आय घटेगी और निवेश के लिए ज्यादा रकम बच पाएगी।

खर्चों पर लगाएं ब्रेक

फालतू खर्च कम करें। बाहर खाने-पीने, शॉपिंग और महंगी छुट्टियों से बचें। ये छोटी बचतें आपकी बड़ी सफलता का आधार बनेंगी।

इमरजेंसी फंड बनाना न भूलें

कम से कम 3-6 महीने के खर्च जितना इमरजेंसी फंड अलग रखें। यह अचानक आए संकट में आपकी आर्थिक सुरक्षा करेगा।

कमाई बढ़ाने के विकल्प खोजें

सैलरी बढ़ाने के लिए प्रयास करें, साथ ही साइड हसल या फ्रीलांसिंग से अतिरिक्त आय अर्जित करें। नई स्किल्स सीखकर अपनी कमाई के मौके बढ़ाएं।

13 साल में 1 करोड़ रुपए का फंड तैयार

मान लीजिए आप हर महीने 40,000 रुपये निवेश करते हैं और सालाना 12% रिटर्न मिलता है। तो 1 साल में आपका फंड होगा लगभग 5.7 लाखरुपएं , 5 साल में 34.2 लाख रुपएं,10 साल में 87.9 लाख रुपएं और 13 साल में एक करोड़ रुपएं से ज्यादा।

विशेष सलाह:यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵