back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के बाड़ेबंदी एक्सपर्ट बन चुके हैं मुख्यमंत्री गहलोत: शेखावत

जोधपुर,10 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि अशोक गहलोत कांग्रेस के बाड़ेबंदी एक्सपर्ट मुख्यमंत्री बन चुके हैं। अपने ही नेताओं को कैद करने की जादूगरी उनसे अच्छी कोई नहीं कर सकता। जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को ट्वीट करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष किया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि असम में अभी नतीजे आए नहीं हैं और कांग्रेस को हार का भूत डराने लगा है। असम के अपने और सहयोगी दल के प्रत्याशियों को राजस्थान लाकर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर बाड़ेबंदी का सहारा लिया है। वैसे मुख्यमंत्री जी का मुख्य काम यही है। फाइव स्टार सेवाओं का बाड़ा बनाकर अपने ही नेताओं को कैद करना। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि इस बार तो दूसरी पार्टी के नेताओं को भी बंदी बना लिया गया है। गहलोत जी को कांग्रेस का जेलर कहना ही सही होगा। वो अब अपने ही नेताओं पर जादूगरी से कैद करने में महारथ हासिल कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...