back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PhysicsWallah IPO: गजब! अभी IPO आया नहीं, निवेशक खेल रहे अरबों का खेल, क्‍या आपका पैसा सेफ है या नहीं??

एडटेक कंपनी Physicswallah जल्द ही शेयर बाजार में एंट्री करने जा रही है। कंपनी का इश्यू 3,480 करोड़ रुपये का है, और आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 103-109 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । एडटेक फर्म फिजिक्सवाला (PhysicsWallah) अपना 3,480 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने शेयर के लिए प्राइस बैंड 103-109 रुपये तय किया है। यह इश्यू 13 नवंबर को बंद होगा, जिससे निवेशकों को इसमें शामिल होने का सीमित मौका मिलेगा।

प्राइस बैंड का ऐलान होते ही फिजिक्सवाला के फाउंडर्स अलख पांडे और प्रतीक बूब अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कंपनी में दोनों की कुल 40.31 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो 105.12 करोड़ शेयरों के बराबर है, जिससे उनकी संपत्ति में भारी इजाफा होने की संभावना है।

आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के अनुसार फिजिक्सवाला में दोनों फाउंडर्स की व्यक्तिगत हिस्सेदारी की वैल्यू 11,458 करोड़ रुपये यानी करीब 1.29 बिलियन डॉलर है, जिससे वे अब आधिकारिक तौर पर अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

IPO को दो भागों में बंटा

फिजिक्सवाला का पब्लिक इश्यू दो हिस्सों में बंटा है। इसमें 3,100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 380 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है। इसका मतलब है कि आईपीओ से जुटाई गई राशि का एक बड़ा हिस्सा कंपनी के पास रहेगा, जिसे वह अपने विस्तार और ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करेगी।

कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, दोनों फाउंडर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेहद कम कीमत पर हासिल की थी। मार्च 2025 में 35:1 के अनुपात में बोनस शेयर अलॉट होने के बाद, उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी जून 2024 तक 3 करोड़ शेयरों से बढ़कर वर्तमान स्तर पर पहुंच गई, जब उनके पास कंपनी का 50 प्रतिशत हिस्सा था।

दूसरे निवेशकों में ये शामिल

फिजिक्सवाला के अन्य निवेशकों में प्रमुख नाम शामिल हैं। WestBridge AIF के पास 6.4% हिस्सेदारी (16.8 करोड़ शेयर) है, जिसकी वैल्यू 1,820 करोड़ रुपये है। हॉर्नबिल कैपिटल पार्टनर्स के पास 4.41% हिस्सेदारी (11.52 करोड़ शेयर) है, वैल्यू 1,255 करोड़ रुपये। लाइटस्पीड ऑपर्चुनिटी फंड के पास 4.66 करोड़ शेयर (509 करोड़ रुपये) और सेतु एआईएफ ट्रस्ट के पास 3.64 करोड़ शेयर (396 करोड़ रुपये) हैं।

कंपनी के अपर प्राइस बैंड पर फिजिक्सवाला का वैल्यूएशन 31,170 करोड़ रुपये है। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तार के लिए करेगी।

Disclaimer: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। हमारी तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

Advertisementspot_img

Also Read:

कंफ्यूज हैं की SIP में निवेश करें या RD में? जानिए दोनों में से निवेश के लिए क्या है बेहतर विकल्प, इसमें मिलेगा बंपर...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क- अगर आप भी अभी तक यही सोच रहे हैं कि पैसे को किस योजना में निवेश करें तो SIP या RD...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...