back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fitch Ratings: फिच ने भारत के बेहतर ग्रोथ को सराहा, सॉवरेन रेटिंग को रखा सपाट

फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भारत की दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग स्थिर परिदृश्य के साथ 'बीबीबी' के स्तर पर रखा गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की सॉवरेन रेटिंग के परिदृश्य को स्थिर बताते हुए ‘बीबीबी’- पर बरकरार रखा है। रेटिंग एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि भारत का विकास मजबूत दिख रहा है।

फिच रेटिंग्स ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भारत की दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबीबी’ के स्तर पर रखा गया है। फिच ने कहा कि संप्रभु रेटिंग के लिए मजबूत वृद्धि क्षमता एक महत्वपूर्ण वजह है। एजेंसी ने कहा कि भारत का विकास मजबूत दिख रहा है। फिच ने कहा कि भारत की रेटिंग अन्य देशों की तुलना में मजबूत ग्रोथ और बाहरी वित्तीय लचीलापन को दर्शा रही है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को पिछले साल के बड़े बाहरी झटकों से पार पाने में मदद मिली है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियां विभिन्न देशों की सरकारों की उधार चुकाने की क्षमता के आधार पर ‘सॉवरेन रेटिंग’ तय करती हैं। इसके लिए वह अर्थव्यवस्था, बाजार और राजनीतिक जोखिम को आधार मानती हैं। फिच ने अगस्त 2006 से भारत की रेटिंग को ‘बीबीबी-’ पर रखा है, जो सबसे कम निवेश ग्रेड रेटिंग है। आमतौर पर पूरी दुनिया में स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी), फिच और मूडीज इन्वेस्टर्स ही सॉवरेन रेटिंग तय करती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Economics Survey: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, विकास दर 6.3-6.8 % रहने का अनुमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शनिवार को केंद्र सरकार आम बजट पेश करेगी जिससे परंपरागत एक दिन पहले आज शुक्रवार को आर्थिक सर्वेक्षण जारी कर दिया...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵