back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी की इज्जत करता हूं लेकिन… बोले खेसारी लाल यादव, कहा- हम दो करोड़ नहीं तो 50 लाख रोजगार देंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं के बयान भी तेज होते जा रहे हैं। इसी बीच छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने बड़ा ऐलान किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बयान भी तेज होते जा रहे हैं। इसी बीच छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “हम वादा करते हैं कि 2 करोड़ नहीं तो 50 लाख रोजगार जरूर देंगे। कम से कम हम रोजगार की बात तो कर रहे हैं, एनडीए ने तो अब इस मुद्दे पर बोलना ही बंद कर दिया है।

‘PM मोदी की इज्जत करता हूं, लेकिन विजन बिहार तक क्यों नहीं पहुंचा’

मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज्जत करते हैं, लेकिन सवाल किया कि आखिर उनका विजन बिहार तक क्यों नहीं पहुंच पाया। उन्होंने कहा,“15 साल से केंद्र में और 20 साल से बिहार में एनडीए की सरकार है, फिर भी बिहार के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा।

“हमें ट्रेनें दीं, फैक्ट्रियां क्यों नहीं?”

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, “हमें ट्रेनें तो दी गईं लेकिन फैक्ट्रियां नहीं दी गईं। गुजरात को स्वर्ग बना दिया, बिहार को उसका आधा भी बना देते तो आभारी रहते। अगर 20 साल सत्ता में रहने के बाद भी बिहार नहीं बदला, तो बदलाव आखिर कहां है। खेसारी लाल यादव इन दिनों चुनावी प्रचार में पूरी तरह सक्रिय हैं। उनकी जनसभाओं में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। वे लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि बिहार में असली बदलाव के लिए महागठबंधन और तेजस्वी यादव को एक मौका दिया जाए। छपरा से आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने रोजगार को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में विकास सिर्फ कागजों पर हुआ है। साथ ही पीएम मोदी से यह सवाल भी किया कि बिहार को फैक्ट्रियां और उद्योग क्यों नहीं मिले।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें से तमलुक विधानसभा सीट का अपना महत्व है। यह एक सामान्य सीट है...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵