back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावधान! मेट्रो यात्री हो जांए सचेत, मेट्रो कार्ड कर सकता है आपको कंगाल

अगर आप भी रोजमर्रा की लाइफ में मेट्रो से आना जाना करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है वरना स्कैमर्स आपकी जेब पर डाका डाल सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में अधिकतर कामकाजी लोग दफ्तर आने जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या होगा जब आपका मेट्रो कार्ड ही आपके पैसों पर हाथ साफ कर दे। मेट्रो स्टेशनों पर बड़ी संख्या में ऐसे ठग मौजूद हैं जो आपके मेट्रों कार्ड पर नजर गड़ाए बैठे हैं। इन दिनों Near Field Communication टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इस तरह की ठगी को अंजाम देने के लिए धडल्ले से किया जा रहा है। इस तकनीक जरिए स्कैमर्स आपके मेट्रो कार्ड को बिना छुए आपको चपत लगा सकते हैं।

क्या है स्कैम और इससे बचने के उपाय

जब आप मेट्रो की लाइन में लगे होते हैं और आपका मेट्रो कार्ड आपके हाथ में है तो आप इसका सबसे ज्यादा शिकार हो सकते हैं। ठग आपको लाइन में धक्का देंगे और Near Field Communication डिवाइस की मदद से आपको कार्ड के पास ले जाकर आपकी सारी जानकारी ले लेंगे। इस जानकारी की मदद से वह कार्ड में मौजूद सारे पैसे अपने नकली कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इससे कैसे बचाव किया जा सकता है। अगर आप भी इस स्कैम से बचाव करना चाहते हैं तो अपना मेट्रो कार्ड इस्तेमाल करने के बाद सुरक्षित जगह पर रख दें ताकि इसका कोई भी गलत इस्तेमाल न किया जा सके।

शिकार होने पर यहां करें शिकायत

अगर आपका कार्ड क्लोन हो गया है तो तुरंत मेट्रो हेल्पलाइन पर संपर्क करें और बैंक अकाउंट भी चेक करें। आप इसकी शिकायत पुलिस से कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा लें। आप ऐसे ऐप्स भी फोन में रख सकते हैं जो आपके कार्ड की एक्टिविटी पर नजर रखेगा। अगर आपका कार्ड स्मार्ट है तो एक मजबूत पिन सेट करें। साथ ही मेट्रो स्टेशन पर लाइन में ज्यादा भीड़ होने पर बचें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro Timing Update: T20 वर्ल्ड कप में IND vs NAM मैच के चलते मेट्रो की आखिरी ट्रेन की टाइमिंग बढ़ी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के चलते दिल्ली मेट्रो ने 12 फरवरी को अपनी टाइमिंग में विशेष बदलाव किया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...